एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.12 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.12 (अस्थायी) प्रति डॉलर रह गया। आयातकों की डॉलर मांग के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से रुपये में यह गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.12 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 11 अप्रैल अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.12 (अस्थायी) प्रति डॉलर रह गया। आयातकों की डॉलर मांग के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से रुपये में यह गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.96 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.12 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये में 81.96 के उच्चस्तर और 82.15 के निचले स्तर के बीच घटबढ़ हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 81.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.46 प्रतिशत घटकर 102.10 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 311.21 अंक की तेजी के साथ 60,157.72 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 84.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 882.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2023 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).