जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे टूटकर 81.97 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे फिसलकर 81.97 के स्तर पर आ गया।
मुंबई, 17 अप्रैल घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे फिसलकर 81.97 के स्तर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती से भी घरेलू मुद्रा दबाव में आई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81.90 पर खुला। फिर यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 81.97 पर आ गया।
रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
आंबेडकर जयंती के अवसर पर शुक्रवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और घरेलू शेयर बाजार बंद थे।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.70 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 86.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 221.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
मानसी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2023 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

