एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटकर 82.29 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 11 पैसे टूटकर 82.29 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती के चलते रुपये की विनिमय दर में गिरावट रही।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटकर 82.29 पर बंद

मुंबई, 31 जुलाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 11 पैसे टूटकर 82.29 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती के चलते रुपये की विनिमय दर में गिरावट रही।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातकों की माह के अंत में डॉलर मांग और विदेशी कोषों की धन निकासी के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव रहा। हालांकि घरेलू शेयर बाजार में तेजी आने से निचले स्तर पर इसे कुछ समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.23 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.21 के उच्चस्तर तथा 82.29 के निचले स्तर तक आया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से 11 पैसे टूटकर 82.29 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.18 पर बंद हुआ था।

अमेरिका से सकारात्मक व्यापक आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक बाजारों में मजबूत धारणा के बाद व्यापारी भी डॉलर को लेकर उत्साहित थे।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी के अनुसार, मजबूत अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण रुपये में गिरावट आई।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 101.70 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत बढ़कर 85.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 367.47 अंक यानी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 66,527.67 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 701.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2023 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).