जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 74.49 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटकर 74.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की हाल में हुई बैठक के ब्योरे में नीतिगत दर में जल्दी वृद्धि के संकेत के बाद विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।
मुंबई, छह जनवरी विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटकर 74.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की हाल में हुई बैठक के ब्योरे में नीतिगत दर में जल्दी वृद्धि के संकेत के बाद विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।
बाजार सूत्रों ने कहा कि फेडरल रिजर्व के बैठक के ब्योरे से संकेत मिलता है कि मुद्रास्फीति को कम करने के लिए अमेरिकी केन्द्रीय बैंक अनुमान से कहीं जल्दी ब्याज दर में वृद्धि कर सकता और इसके कारण घरेलू बाजार से धन की निकासी हो सकती है।
फेडरल रिजर्व के 14-15 दिसंबर के बैठक के ब्योरे के अनुसार नीति निर्माताओं का मानना है कि अमेरिकी रोजगार बाजार की स्थिति ठीक ठाक है तथा बेहद कम ब्याज दरों को बनाये रखने की कोई आवश्यकता नहीं है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.44 प्रति डॉलर पर नीचा खुला। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74.32 और नीचे में 74.51 तक गया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 11 पैसे की गिरावट के साथ 74.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में रुपये का बंद भाव 74.38 रुपये प्रति डॉलर था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 96.22 हो गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.29 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 621.31 अंक की गिरावट के साथ 59,601.84 अंक पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2022 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

