जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे घटकर 77.63 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार से विदेशी पूंजी की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी होने के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे लुढ़ककर 77.63 के अब तक के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।
मुंबई, 20 मई बाजार से विदेशी पूंजी की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी होने के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे लुढ़ककर 77.63 के अब तक के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।
अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.51 पर खुला और दिन के कारोबार में 77.49 से लेकर 77.63 के दायरे में रहा।
रुपया कारोबार के अंत में 77.63 के स्तर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव 77.56 के मुकाबले सात पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) द्वारा अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए 5 साल की ऋण प्रधान दर में 0.15 प्रतिशत की कटौती की घोषणा के बाद जोखिम वाली परिसंपत्तियों में तेजी लौटी है जिससे पिछले हफ्ते अपने हालिया उच्च स्तर पर रहा डॉलर उस ऊंचाई से लगभग 2 प्रतिशत गिर गया है।
इस बीच डॉलर सूचकांक ने लगातार छह सप्ताह तक ऊपर जाने के बाद पहली बार साप्ताहिक आधार पर इस हफ्ते गिरावट का सामना किया। हालांकि शुक्रवार को छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 102.88 हो गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,265.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत बढ़कर 112.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

