एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 81.98 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 81.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कच्चा तेल कीमतों में मजबूती के रुख और डॉलर में तेजी लौटने के साथ रुपये में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 81.98 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 21 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 81.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में कच्चा तेल कीमतों में मजबूती के रुख और डॉलर में तेजी लौटने के साथ रुपये में गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी से भी निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.03 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81.94 के उच्चस्तर और 82.05 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट के साथ 81.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया 81.93 प्रति डॉलर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष, जतीन त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव पड़ा। हालांकि, हाल के सप्ताहों में भारतीय बाजारों में कुल मिलाकर खरीदारी रुपये के समर्थन में रही है।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 101 हो गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 887.64 अंक लुढ़क कर 66,684.26 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,998.77 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2023 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).