एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे घटकर 73.42 रुपये पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 73.22 पर खुला और कारोबार के दौरान इसमें 73.20 से 73.42 रुपये के बीच घट-बढ़ हुई।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे घटकर 73.42 रुपये पर बंद

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 73.22 पर खुला और कारोबार के दौरान इसमें 73.20 से 73.42 रुपये के बीच घट-बढ़ हुई।

कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव 73.30 रुपये के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 73.42 रुपये पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.13 प्रतिशत बढ़कर 92.71 हो गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले, ब्रेंट क्रूड वायदा 2.37 फीसदी की तेजी के साथ 63.62 डॉलर प्रति बैरल पर पर पहुंच गया।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जहां उन्होंने सोमवार को 931.66 करोड़ रुपये के शेयरों की कटान की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).