एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 77.65 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 77.65 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 77.65 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद

मुंबई, 19 मई विदेशी कोषों की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 77.65 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.72 पर कमजोर खुला। दिन में कारोबार के दौरान रुपया 77.76 के निचले स्तर तक गया। इसने 77.63 के उच्चस्तर को भी छुआ।

अंत में रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे टूटकर 77.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 77.62 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

इस तरह रुपया पिछले पांच सत्रों में से चार में रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा और सर्राफा विश्लेषक गौरंग सोमैया ने कहा, ‘‘स्थानीय और वैश्विक बाजारों में गिरावट के बावजूद रुपया सीमित दायरे में रहा। अमेरिका के आर्थिक आंकड़े अनुमान से कम रहने के बाद डॉलर भी अपने उच्चस्तर से नीचे आ गया।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.51 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.87 प्रतिशत गिरकर 107.07 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,416.30 अंक या 2.61 प्रतिशत के नुकसान से 52,792.23 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 430.90 अंक या 2.65 प्रतिशत टूटकर 15,809.40 अंक पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2022 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).