जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 72.99 पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के अर्थव्यवस्था पर होने वाले प्रभावों को कम करने के भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत उपायों की घोषणा के बीच डालर के मुकाबले रुपया 8 पैसे टूटकर 72.99 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ।
मुंबई, चार जून कोविड-19 महामारी के अर्थव्यवस्था पर होने वाले प्रभावों को कम करने के भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत उपायों की घोषणा के बीच डालर के मुकाबले रुपया 8 पैसे टूटकर 72.99 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ।
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अपनी नीतिगत ब्याज दर रेपा को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा और कहा कि वह कोविड की दूसरी लहर के बीच आर्थिक वृद्धि को सहारा देने के लिए उदार मौद्रिक रुख जारी रखेगा।
अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 73.00 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान विनिमय दर 72.95 -73.13 रुपये प्रति डॉलर के बीच रही। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 72.99 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
बृहस्पतिवार को डालर 72.91 रुपये पर बंद हुआ था।
रिजर्व बैंक के गवर्नर शशिकांत दास ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया और वृद्धि दर को समर्थन देने के लिए मुद्रास्फीति को लक्ष्य के भीतर रखने के साथ नीतिगत रूख को नरम बनाए रखने का फैसला किया।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 90.51 पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय जिंस बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.49 प्रतिशत बढ़कर 71.66 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर सूचकांक 132.38 अंकों की गिरावट के साथ 52,100.05 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध निवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,079.20 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2021 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

