एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में तेजी जारी, 13 पैसे बढ़कर 86.40 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों से अनुकूल संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में लगातार दूसरे सत्र में मजबूती जारी रही और यह 13 पैसे की बढ़त के साथ 86.40 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में तेजी जारी, 13 पैसे बढ़कर 86.40 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 15 जनवरी स्थानीय शेयर बाजारों से अनुकूल संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में लगातार दूसरे सत्र में मजबूती जारी रही और यह 13 पैसे की बढ़त के साथ 86.40 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा सूचकांक भी रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आया, जिससे स्थानीय मुद्रा में तेजी आई। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार निकासी से रुपये पर दबाव कायम रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.50 पर खुला और डॉलर के मुकाबले 86.55 के दिन के कारोबार के निचले स्तर तक फिसल गया। कारोबार के दौरान इसने 86.28 के उच्चस्तर को भी छुआ। अंत में रुपया 86.40 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से 13 पैसे की बढ़त है।

मंगलवार को रुपया अपने सबसे निचले स्तर से उबरकर 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी डॉलर और नरम अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल के कारण रुपया लगातार दूसरे सत्र में मजबूत हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी रुपये को समर्थन दिया। हालांकि, एफआईआई की निकासी ने रुपये के लाभ को सीमित कर दिया।

विश्लेषकों ने डॉलर के कमजोर होने की वजह अमेरिका में उत्पादक मूल्य सूचकांक के उम्मीद से कम रहने को वजह बताया।

चौधरी ने कहा कि आगे चलकर अमेरिकी मुद्रास्फीति के उच्चस्तर पर बने रहने की संभावना है और इससे डॉलर में सुधार हो सकता है, जिससे रुपये पर दबाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘व्यापारी आज अमेरिका से सीपीआई डेटा और विभिन्न फेडरल रिजर्व वक्ताओं के भाषणों से संकेत ले सकते हैं। डॉलर-रुपये का हाजिर मूल्य 86.25 रुपये से 86.65 रुपये के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 108.87 पर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 224.45 अंक बढ़कर 76,724.08 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 37.15 अंक बढ़कर 23,213.20 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 8,132.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2025 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).