रुपये में दो दिन से जारी गिरावट थमी, 10 पैसे बढ़कर 74.27 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ
रुपये में दो दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख के बाद अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 74.27 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ.
मुंबई: रुपये में दो दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख के बाद अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 74.27 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ. अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 74.26 पर खुली तथा दिन के कारोबार के दोरान 74.07 रुपये प्रति डालर के दिन के उच्च स्तर और 74.39 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में रुपया 10 पैसे बढ़कर 74.27 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.
रुपया मंगलवार को प्रति डालर 74.37 पर बंद हुआ था. इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत घटकर 91.74 रह गया. यह भी पढ़े: रुपये में तीन सत्रों से जारी तेजी थमी, 13 पैसे टूटकर 73.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.95 प्रतिशत बढ़कर 75.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को सकल आधार पर 1,027.94 करोड़ रुपये के शेयरों की कटान की.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2021 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

