एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में गिरावट का सिलसिला जारी, 22 पैसे और टूटकर 76.51 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर को मिली मजबूती और विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे लुढ़क कर 76.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में गिरावट का सिलसिला जारी, 22 पैसे और टूटकर 76.51 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 19 अप्रैल विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर को मिली मजबूती और विदेशी कोषों की निकासी के बीच मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे लुढ़क कर 76.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.34 पर खुला और 76.51 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ, जो पिछले कारोबारी दिन की तुलना में 22 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

कारोबार के दौरान रुपया 76.25 के उच्चस्तर तक गया और 76.53 के निचले स्तर तक आया। वहीं सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 76.29 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार, घरेलू बाजारों से विदेशी कोषों की निकासी से रुपये में गिरावट आई।

रुपये में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान डॉलर के मुकाबले घरेलू मुद्रा 38 पैसे कमजोर हुई है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 100.79 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ 111.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 703.59 अंक की गिरावट लेकर 56,463.15 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 215 अंक टूटकर 17,173.65 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 6,387.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).