एजेंसी न्यूज

रुपये में तीन सत्रों से जारी तेजी थमी, 13 पैसे टूटकर 73.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

रुपये में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से चली आ रही तेजी पर विराम लग गया. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के साथ विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 13 पैसे की गिरावट के साथ 73.18 (अनंतिम) पर पहुंच गयी.

रुपये में तीन सत्रों से जारी तेजी थमी, 13 पैसे टूटकर 73.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मुंबई: रुपये में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से चली आ रही तेजी पर विराम लग गया. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के साथ विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर (U.S. Dollar) के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 13 पैसे की गिरावट के साथ 73.18 (अनंतिम) पर पहुंच गयी. अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर सुबह 73.02 रुपये पर खुला। लेकिन बाद के कारोबार में आरंभिक लाभ कायम नहीं रहा और अंत में यह 13 पैसे की गिरावट के साथ 73.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

दिन के कारोबार में रुपये में 72.93 के उच्च स्तर और 73.18 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ देखी गई। मंगलवार को डॉलर का बंद भाव 73.05 था. यह भी पढ़े: डॉलर के मुकाबले लुढ़का रुपया, करीब 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंची देसी करेंसी

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 89.93 पर रहा. घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 290.69 अंक की गिरावट के साथ 49,902.64 अंक पर बंद हुआ.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2021 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).