एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 84.90 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया सोमवार को एक पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.90 (अस्थायी) पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 84.90 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, 17 दिसंबर रुपया सोमवार को एक पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.90 (अस्थायी) पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अर्थव्यवस्था में मंदी तथा आयातकों व विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की अधिक मांग के कारण रुपये के दवाब में रहने की आशंका है। घरेलू बाजारों में नरमी का असर भी स्थानीय मुद्रा पर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.89 प्रति डॉलर पर खुला। इसने कारोबार के दौरान 84.93 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर को छूआ। अंत में यह एक पैसे की बढ़त के साथ 84.90 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

इससे पहले रुपया सोमवार को 11 पैसे की गिरावट के साथ 84.91 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें कमजोर घरेलू बाजारों और अर्थव्यवस्था में मंदी की चिंताओं के बीच रुपये के नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की आशंका है। मजबूत डॉलर और विदेशी पूंजी की निकासी से रुपये पर और दबाव पड़ सकता है।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘ निवेशक अमेरिका से खुदरा बिक्री और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। वे इस सप्ताह के अंत में होने वाली अमेरिका की राष्ट्रीय मौद्रिक नीति समिति (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के फैसले पर नजर रख सकते हैं। डॉलर बनाम रुपये की हाजिर कीमत 84.75 से 85.15 के बीच रहने के आसार हैं।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.03 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.55 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,064.12 अंक की गिरावट के साथ 80,684.45 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 332.25 अंक फिसलकर 24,336 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे। उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 278.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2024 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).