जरुरी जानकारी | रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ 82.94 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 19 पैसे की बढ़त के साथ 82.94 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।
नयी दिल्ली, 22 सितंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 19 पैसे की बढ़त के साथ 82.94 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।
जे पी मॉर्गन बांड सूचकांक में भारत के सरकारी प्रतिभूतियों को शामिल करने से निवेशकों की धारणा को बल मिला।
विदेशी मुद्रा के कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी जे पी मॉर्गन चेज एंड कंपनी के भारत सरकार के बॉन्ड को उभरते बाजार सूचकांक में शामिल करने के फैसले का भारत के प्रतिभूति बाजार तथा वैश्विक निवेशकों पर दूरगामी असर होने उम्मीद है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.75 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.97 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंत में अपने पिछले बंद भाव से 19 पैसे की बढ़त के साथ 82.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.63 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.79 प्रतिशत बढ़कर 94.04 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,326.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2023 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

