एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की मजबूती के साथ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बीच निवेशकों के सतर्क रुख के चलते रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ 73.57 (अनंतिम) के भाव पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की मजबूती के साथ बंद

मुंबई, 23 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बीच निवेशकों के सतर्क रुख के चलते रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ 73.57 (अनंतिम) के भाव पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ 73.59 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान उसमें एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ। रुपया अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ 73.57 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Aadhaar-Ration Card Linking Last Date: क्या आपने अपना आधार और राशन कार्ड किया लिंक? ऑनलाइन करवाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स.

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 73.49 के ऊपरी स्तर और 73.63 के निचले स्तर को देखा।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 73.58 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: अपनी ही सरकार के खिलाफ अकाली दल पंजाब में 25 सितंबर को करेगा ‘चक्का जाम’.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती से भी घरेलू मुद्रा पर दबाव बना।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत गिरकर 41.64 डालर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).