एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया कारोबार के अंत में यह महज एक पैसे की तेजी के साथ 74.19 (अस्थायी) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई, 28 जून कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया कारोबार के अंत में यह महज एक पैसे की तेजी के साथ 74.19 (अस्थायी) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 74.24 पर खुली जो पिछले कारोबारी सत्र में 74.20 रुपये पर बंद हुई थी। कारोबार के दौरान इसमें 74.18 से 74.27 रुपये प्रति डालर के दायरे में उतार चढ़ाव आने के बाद अंत में रुपया पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत घटकर 91.76 रहा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 189.45 अंक की गिरावट के साथ 52,735.59 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत बढ़कर 76.23 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को सकल आधार पर 678.84 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2021 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).