जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 85.03 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर सूचकांक में नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप से स्थानीय मुद्रा को समर्थन के बीच रुपया शुक्रवार को 10 पैसे मजबूत होकर 85.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 20 दिसंबर अमेरिकी डॉलर सूचकांक में नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप से स्थानीय मुद्रा को समर्थन के बीच रुपया शुक्रवार को 10 पैसे मजबूत होकर 85.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर की उच्च मांग के कारण रुपये में कमजोरी बने रहने की आशंका है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.07 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 84.95 का उच्च स्तर और 85.12 का निचला स्तर छुआ। अंत में यह डॉलर के मुकाबले 85.03 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया बृहस्पतिवार को 19 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 85.13 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 108.26 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,224.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 1,176.46 अंक यानी 1.49 प्रतिशत गिरकर 78,041.59 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 340.10 अंक यानी 1.42 प्रतिशत गिरकर 23,611.60 अंक पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

