जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 83.90 पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 83.90 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजार में डॉलर के कमजोर होने तथा विदेशी पूंजी प्रवाह के कारण रुपये को बल मिला।
मुंबई, 13 सितंबर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 83.90 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजार में डॉलर के कमजोर होने तथा विदेशी पूंजी प्रवाह के कारण रुपये को बल मिला।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये का कारोबार सीमित दायरे में रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) घरेलू मुद्रा पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.92 पर खुला और कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.85 के उच्चतम स्तर पर गया और 83.98 के निम्नतम स्तर तक आया। अंत में 83.90 (अस्थायी) पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे अधिक है।
रुपया बृहस्पतिवार को तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.46 प्रतिशत गिरकर 100.90 पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.03 प्रतिशत बढ़कर 72.71 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
घरेलू शेयर बाजारों में 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 71.77 अंक टूटकर 82,890.94 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 32.40 अंक गिरकर 25,356.50 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 7,695 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2024 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

