एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे चढ़कर 77.55 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित बाजार हस्तक्षेप के कारण बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो पैसे चढ़कर 77.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे चढ़कर 77.55 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 25 मई भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित बाजार हस्तक्षेप के कारण बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो पैसे चढ़कर 77.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।

छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.4 प्रतिशत बढ़कर 102.25 हो गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.54 पर मजबूत खुला और दिन के कारोबार में 77.44 से लेकर 77.57 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 77.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

एलकेपी सिक्योरिटीज के अनुसंधान विश्लेषक उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘रुपया उतार-चढ़ाव के साथ एक सीमा में कारोबार करता रहा। बैंकों के प्रतिभागियों ने रुपये का समर्थन करने की कोशिश की। वहीं डॉलर की खरीदारी जारी रहने से रुपया 77.47 से 77.60 के दायरे में घूमता रहा।’’

आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और अमेरिका से अपेक्षित मजबूत मांग का भी स्थानीय मुद्रा पर असर पड़ा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.26 प्रतिशत बढ़कर 114.99 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

वहीं बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 303.35 अंक की गिरावट के साथ 53,749.26 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 99.35 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2022 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).