एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे चढ़कर 77.54 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 77.54 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे चढ़कर 77.54 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 30 मई घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 77.54 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपया एक सीमित दायरे में रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार धन निकासी से रुपये पर कुछ दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.53 पर खुला और दिन के कारोबार में 77.46 से लेकर 77.56 के दायरे में रहा। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की तेजी के साथ 77.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शनिवार को रुपया 77.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,041.08 अंक की तेजी के साथ 55,925.74 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत घटकर 101.44 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.39 प्रतिशत बढ़कर 119.90 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,943.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).