जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसा चढ़कर 73.75 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया उसके मुकाबले आठ पैसे चढ़कर 73.75 पर पहुंच गया।
मुंबई, 28 सितंबर घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया उसके मुकाबले आठ पैसे चढ़कर 73.75 पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.79 पर खुला, और शुरुआती कारोबार में 73.75 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की मजबूती को दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.83 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत चढ़कर 93.44 पर पहुंच गया।
इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 594.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 16.19 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 60,094.07 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 24.75 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 17,879.85 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.79 प्रतिशत बढ़कर 80.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2021 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

