जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 71 पैसे चढ़कर 80.69 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर सूचकांक में गिरावट आने और अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के सकारात्मक आंकड़े मिलने से निवेशकों की धारणा को बल मिला और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 71 पैसे चढ़कर 80.69 रुपये पर पहुंच गया।
मुंबई, 11 नवंबर डॉलर सूचकांक में गिरावट आने और अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के सकारात्मक आंकड़े मिलने से निवेशकों की धारणा को बल मिला और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 71 पैसे चढ़कर 80.69 रुपये पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू बाजारों में तेजी और कच्चे तेल के दामों नरमी आने से भी घरेलू मुद्रा को बल मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 80.76 पर खुला, और फिर बढ़कर 80.69 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 71 पैसे की वृद्धि दर्शाता है।
रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे चढ़कर 81.40 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 108.18 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत चढ़कर 93.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 36.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2022 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

