जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़कर 75.26 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वृहद आर्थिक आंकड़े और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के साथ बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़कर 75.26 पर पहुंच गया।
मुंबई, 13 अक्टूबर सकारात्मक वृहद आर्थिक आंकड़े और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के साथ बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़कर 75.26 पर पहुंच गया।
इसके अलावा कच्चे तेल की कीमत कम गिरने और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा में नरमी से भी रुपये को मदद मिली।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ 75.29 पर खुला, फिर और चढ़कर 75.26 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे की बढ़त को दिखाता है।
शुरुआती सौदों में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 75.25 की ऊंचाई पर भी पहुंच गया था।
मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 75.52 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत गिरकर 94.35 पर था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 278.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 302.33 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,586.64 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 114.75 अंक या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 18,106.70 पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2021 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

