जरुरी जानकारी | रुपया 23 पैसे चढ़कर 75.09 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने के संकेतों के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बुधवार को 23 पैसे चढ़कर 75.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 16 फरवरी रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने के संकेतों के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बुधवार को 23 पैसे चढ़कर 75.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 75.24 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.96 के उच्चतम और 75.24 के न्यूनतम स्तर तक गया। अंत में यह 23 पैसे चढ़कर 75.09 प्रति प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मंगलवार को रुपया 28 पैसे की मजबूती के साथ 75.32 के स्तर पर बंद हुआ था।
वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपया में मजबूती दर्ज की गई है।
वहीं रूस ने कहा कि वह यूक्रेन की सीमा से कुछ सैनिकों को वापस ले रहा है। अमेरिकी प्रशासन ने भी रूसी हमले के मामले में ‘निर्णायक’ जवाब देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की गिरावट लेकर 95.80 पर रहा। वही वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.80 प्रतिशत बढ़कर 94.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
इसके अलावा बीएसई सेंसेक्स 145.37 अंक यानी 0.25 प्रतिशत टूटकर होकर 57,996.68 अंक पर बंद हुआ। वही निफ्टी 30.25 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,322.20 अंक पर बंद हुआ।
रेलिगेयर ब्रोकिंग की जिंस एवं मुद्रा शोध उपाध्यक्ष सुगंधा सचदेवा के अनुसार रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने से बाजार में जोखिम कम करने में मदद मिली है। इससे रुपये में तेजी आई है।
उन्होंने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक जोखिम कम होने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी रुपये-डॉलर की विनिमय दर को समर्थन दिया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2022 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

