जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे चढ़कर 76.45 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई और अन्य उभरते बाजारों की मुद्राओं में तेजी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 76.45 पर पहुंच गया।
मुंबई, 26 अप्रैल एशियाई और अन्य उभरते बाजारों की मुद्राओं में तेजी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 76.45 पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.48 पर खुला, और फिर बढ़त के साथ 76.45 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की वृद्धि दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे टूटकर 76.64 पर बंद हुआ था।
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.54 पर कारोबार कर रहा था।
इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.33 प्रतिशत बढ़कर 103.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,302.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

