जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे चढ़कर 73.59 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उसके मुकाबले 15 पैसे चढ़कर 73.59 पर पहुंच गया।
मुंबई, 21 सितंबर विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उसके मुकाबले 15 पैसे चढ़कर 73.59 पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.74 पर खुला और इसके बाद ऊपर चढ़ते हुए 73.59 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.74 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 93.19 पर आ गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 92.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 73.95 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,416.98 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 1.30 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,395.60 पर कारोबार कर रहा था।
वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.88 प्रतिशत की उछाल के साथ 74.57 डॉलर प्रति बैरल पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2021 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

