एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़कर 85.40 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की मजबूती के साथ 85.40 पर बंद हुआ। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपये में मजबूती आई।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़कर 85.40 पर बंद

मुंबई, चार जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की मजबूती के साथ 85.40 पर बंद हुआ। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपये में मजबूती आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की नई उम्मीद के कारण भी रुपया समेत एशिया की अन्य मुद्राओं में तेजी आई।

कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वियतनाम के साथ एक व्यापार समझौते की घोषणा की है। इससे उम्मीद की एक किरण जगी है कि शायद नौ जुलाई की समय-सीमा से पहले इस तरह के और समझौते भी हो सकते हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के रुपया मुकाबले 85.44 पर खुला और कारोबार के दौरान 85.30 के उच्चतम स्तर और 85.50 के निम्नतम स्तर तक जाने के बाद अंत में 85.40 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 15 पैसे की बढ़त है।

बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 85.55 पर बंद हुआ।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, “उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर में गिरावट और कच्चे तेल में कमजोरी के चलते रुपये में तेजी आएगी। हालांकि, व्यापार शुल्कों को लेकर अनिश्चितता के कारण तेज बढ़त पर अंकुश लग सकती है।”

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत गिरकर 96.94 पर आ गया।

वायदा कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.18 प्रतिशत टूटकर 67.99 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

चौधरी के अनुसार, डॉलर-रुपया हाजिर मूल्य 85.10 से 85.70 के बीच रहने का अनुमान है।

इस बीच, घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 193.42 अंक बढ़कर 83,432.89 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 55.70 अंक कर बढ़त के साथ 25,461.00 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 760.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).