एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे चढ़कर 85.43 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे मजबूत होकर 85.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे चढ़कर 85.43 प्रति डॉलर पर

मुंबई, दो जून अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे मजबूत होकर 85.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की आगामी मौद्रिक नीति में प्रमुख ब्याज दर में और कटौती की उम्मीदों से भी घरेलू मुद्रा को बल मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, अस्थिर शेयर बाजार, विदेशी पूंजी की निकासी तथा वैश्विक व्यापार संबंधी अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.55 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 85.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.55 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.21 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 709.10 अंक की गिरावट के साथ 80,741.91 अंक पर जबकि निफ्टी 196.00 अंक फिसलकर 24,554.70 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,449.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) अपनी अगली द्विमासिक नीति पर विचार-विमर्श चार जून को शुरू करेगी और इसके परिणाम छह जून को घोषित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2025 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).