एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे टूटकर 73.90 के स्तर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटा

मुंबई, 23 दिसंबर कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे टूटकर 73.90 के स्तर पर आ गया।

कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से वैश्विक आर्थिक सुधार की रफ्तार धीमी होने की आशंका है, जिसके चलते ज्यादातर क्षेत्रीय मुद्राओं की तर्ज पर घरेलू मुद्रा में भी कमजोरी है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.89 पर खुली, फिर गिरकर 73.90 के स्तर पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 73.84 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत गिरकर 90.43 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.44 प्रतिशत गिरकर 49.36 डालर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2020 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).