एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटा, पांच कारोबारी सत्र में पहली गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को विगत पांच कारोबारी सत्रों में रुपये में पहली बार गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में रुपया छह पैसे की गिरावट दर्शाता 72.43 पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटा, पांच कारोबारी सत्र में पहली गिरावट

मुंबई, 23 मार्च विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को विगत पांच कारोबारी सत्रों में रुपये में पहली बार गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में रुपया छह पैसे की गिरावट दर्शाता 72.43 पर बंद हुआ।

हालांकि, कच्चे तेल की घटती कीमतों और शेयर बाजार में तेजी के रुख से स्थानीय मुद्रा को कुछ समर्थन मिला और गिरावट पर अंकुश लगा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले प्रमुख एशियाई मुद्राओं में भी कमजोरी का रुख रहा।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा बाजार में रुपया 72.37 प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान, इसने ऊंचे में 72.27 और नीचे में 72.45 का स्तर छुआ। अंत में स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर पिछले बंद की तुलना में छह पैसे गिरावट के साथ प्रति डालर 72.43 पर बंद हुई।

पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 72.37 पर बंद हुआ था।

विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं में डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक, 0.42 प्रतिशत बढ़कर 92.12 हो गया।

इस बीच, वैश्विक तेल बाजार का मानक माने जाने वाला ब्रेंट क्रूड वायदा 3.03 प्रतिशत गिरकर 62.66 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रह गया।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).