जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे टूटकर 74.83 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने से रुपया शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले आठ पैसे टूटकर 74.83 पर बंद हुआ।

मुंबई, 24 जुलाई शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने से रुपया शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले आठ पैसे टूटकर 74.83 पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर रुपया डॉलर के मुकाबले 74.94 पर कमजोर खुला। अंत में यह आठ पैसे की गिरावट के साथ 74.83 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को यह 74.75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये ने 74.80 के उच्च स्तर और 74.98 के निम्न स्तर तक भी गया।

मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंता से स्थानीय मुद्रा में गिरावट आयी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

चीन ने शुक्रवार को अमेरिका को चेंगडू में अपने वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया। इससे पहले अमेरिका ने ह्यूस्टर में चीनी मिशन को बंद करने का आदेश दिया था। इसकी प्रतिक्रिया में चीन ने यह कदम उठाया है।

इस बीच, डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत बढ़कर 94.72 पर पहुंच गया। यह छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर के रुख को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\