जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती की वजह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की गिरावट के साथ 79.82 पर आ गया।
मुंबई, 21 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती की वजह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की गिरावट के साथ 79.82 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का स्थानीय मुद्रा पर असर पड़ा। इसके अलावा कच्चे तेल के दामों में मजबूती और निवेशकों की जोखिम न लेने की प्रवृत्ति ने भी रुपये को प्रभावित किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 79.81 पर खुला और फिर गिरकर 79.82 पर आ गया। इस तरह रुपया ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट दर्ज की। शुरुआती सौदों में रुपये ने 79.79 के स्तर को छुआ था।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की तेजी के साथ 79.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत चढ़कर 110.26 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 90.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,196.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

