एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे टूटकर 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी तथा अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के कारण अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की विनिमय दर सोमवार को आठ पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 73.55 (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे टूटकर 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर

मुंबई, एक मार्च वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी तथा अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के कारण अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की विनिमय दर सोमवार को आठ पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 73.55 (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.76 पर खुलने के बाद कारोबार के दौरान दिन के उच्चतम स्तर 73.19 रुपये और निम्नतम स्तर 73.76 रुपये को छू गया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 73.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 73.47 प्रति डॉलर थी।

छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.07 हो गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 8,295.17 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वाायदा का भाव 1.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 65.21 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).