एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों से अर्थव्यवस्था को नुकसान की आशंका के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 52 पैसे टूटकर 74.87 के स्तर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे टूटा

मुंबई, 19 अप्रैल देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों से अर्थव्यवस्था को नुकसान की आशंका के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 52 पैसे टूटकर 74.87 के स्तर पर आ गया।

इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.80 पर खुली और फिर आगे गिरकर 74.87 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद के मुकाबले 52 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 74.35 पर बंद हुआ था। इस बीच ज्यादातर एशियाई मुद्राओं में भी कमजोरी का रुख था।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 91.64 पर पहंच गया।

शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सकल आधार पर 437.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 2,73,810 नए मामने सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 1,50,61,919 पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा 1,619 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,78,769 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2021 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).