एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे टूटा, 82.69 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और निवेशकों द्वारा जोखिम लेने से परहेज करने के कारण रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 39 पैसे टूटकर 82.69 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे टूटा, 82.69 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा

मुंबई, 10 अक्टूबर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और निवेशकों द्वारा जोखिम लेने से परहेज करने के कारण रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 39 पैसे टूटकर 82.69 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।

इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के कारण रुपये पर अतिरिक्त दबाव बना।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.68 पर खुला और फिर गिरावट दर्ज करते हुए 82.69 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 39 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.30 पर बंद हुआ था।

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 सितंबर को 4.854 अरब डॉलर घटकर 532.664 अरब डॉलर रह गया।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 112.81 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.87 प्रतिशत गिरकर 97.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,250.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).