एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 32 पैसे टूटकर करीब एक माह के निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के मामलों में निरंतर वृद्धि को लेकर बढ़ती चिंताओं और घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली की घटनाओं के बाद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की भारी गिरावट के साथ करीब एक माह के निम्न स्तर 73.89 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 32 पैसे टूटकर करीब एक माह के निचले स्तर पर

नयी दिल्ली, 24 सितंबर कोविड-19 के मामलों में निरंतर वृद्धि को लेकर बढ़ती चिंताओं और घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली की घटनाओं के बाद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की भारी गिरावट के साथ करीब एक माह के निम्न स्तर 73.89 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इसके अलावा प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू बाजार से विदेशी निधियों की भारी धन निकासी से बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग से जुड़ी इन बातों को शायद ही जानते होंगे आप.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर रुख के साथ 73.82 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 73.75 से 73.96 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे की भारी गिरावट को दर्शाता 73.89 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत बढ़ककर 94.42 हो गया। वहीं वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.77 प्रतिशत घटकर 41.45 डॉलर प्रति बैरल रह गई।

यह भी पढ़े | Federal Bank का बंपर ऑफर, सिर्फ 1 रुपये देकर घर ले जाएं बाइक या स्कूटी- ऐसे मिलेगा फायदा.

बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ बृहस्पतिवार को 1,114.82 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़े दर्शाते हैं कि विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और बृहस्पतिवार को उन्होंने 1,885.69 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).