जरुरी जानकारी | रुपया डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 74 रुपये के स्तर से नीचे बंद हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 74.06 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
मुंबई, 28 सितंबर विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 74.06 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
इसके अलावा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से भी रुपये पर दबाव बढ़ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.79 रुपये प्रति डालर पर खुला। कारोबार के दौरान 73.73 के दिन के उच्चतम स्तर और 74.12 के न्यूनतम स्तर को छूने के बाद अंत में रुपया पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट दर्शाते हुए 74.06 पर बंद हुआ।
इससे पहले सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.83 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 93.62 हो गया।
वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.89 प्रतिशत बढ़कर 80.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2021 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

