एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 73.17 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बावजूद रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे टूटकर 73.17 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 73.17 पर बंद

मुंबई, पांच जनवरी घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बावजूद रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे टूटकर 73.17 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की आवक बनी रहने और अमेरिकी मुद्रा में गिरावट से रुपये को कुछ समर्थन मिला, जिसके बावजूद यह गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 73.02 रुपये पर खुली। दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 73.02 के ऊपरी स्तर और 73.27 के निचले स्तर को छुआ। अंत में रुपया 73.17 के भाव पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर चार महीने के उच्चतम स्तर 73.02 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत गिरकर 89.69 पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 260.98 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 48,437.78 पर बंद हुआ, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 66.60 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 14,199.50 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 1,843.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51.56 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2021 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).