एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 72.60 प्रति डॉलर के दो माह के उच्चस्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई मुद्राओं में मजबूती के रुख और घरेलू शेयर बाजार में तेजी की वजह से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे ऊपर चढ़कर 72.60 पर बंद हुआ। यह लगभग दो महीने का उच्चतम बंद स्तर है।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 72.60 प्रति डॉलर के दो माह के उच्चस्तर पर

मुंबई, 27 मई एशियाई मुद्राओं में मजबूती के रुख और घरेलू शेयर बाजार में तेजी की वजह से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे ऊपर चढ़कर 72.60 पर बंद हुआ। यह लगभग दो महीने का उच्चतम बंद स्तर है।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय (फोरेक्स) बाजार में रुपया आज 72.75 पर खुला और दिन में यह ऊंचे में 72.53 तथा नीचे में 72.76 तक गया।

कारोबार समाप्ति पर डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे मजबूत होकर 72.60 पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 72.77 पर बंद हुआ था।

बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा की वजह से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

इस बीच छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत घटकर 90.02 रह गया।

वैश्विक कच्चे तेल का मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 0.78 प्रतिशत घटकर 68.33 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इस बीच, घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 97.70 अंक की बढ़त दर्शाता 51,115.22 अंक पर बंद हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2021 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).