जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा की निकासी से डॉलर के मुकाबले रुपया एक माह के निचले स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ करीब एक माह के निम्न स्तर 74.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। तेल आयातकों की मासांत डॉलर मांग तथा विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने तथा विदेशी मुद्रा की निकासी के कारण रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।
मुंबई, 25 जनवरी विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ करीब एक माह के निम्न स्तर 74.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। तेल आयातकों की मासांत डॉलर मांग तथा विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने तथा विदेशी मुद्रा की निकासी के कारण रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि जोखिम वाली परिसंपत्तियों के प्रति निवेश धारणा कमजोर होने से भी रुपये में गिरावट आई। निवेशकों को अब आगे के संकेतों के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे का इंतजार है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.60 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 74.57 और नीचे में 74.80 तक गया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे टूटकर 74.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को इसका बंद भाव 74.60 प्रति डॉलर था। गत दो सत्रों के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में 33 पैसे की गिरावट आई है।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 96.12 हो गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 87.55 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 366.64 अंक की तेजी के साथ 57,858.15 अंक पर बंद हुआ।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘एशियाई मुद्राओं में रुपया सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में रहा। घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटने के बावजूद विदेशी मुद्रा बाजार के कारोबारी छुट्टियों तथा फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) बैठक के पहले कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे।’’
गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को भारतीय वित्तीय बाजार बंद रहेंगे।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 3,751.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

