एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की मजबूती के साथ 87.18 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में नरमी और विदेशी कोषों की लगातार निकासी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया लगभग स्थिर बना रहा और कारोबार के अंत में यह महज एक पैसे की तेजी के साथ 87.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की मजबूती के साथ 87.18 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 27 फरवरी घरेलू बाजारों में नरमी और विदेशी कोषों की लगातार निकासी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया लगभग स्थिर बना रहा और कारोबार के अंत में यह महज एक पैसे की तेजी के साथ 87.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका की ओर से हाल में शुल्क की घोषणाओं ने वैश्विक बाजारों में हलचल मचा दी है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ है। इसके अलावा मासांत की डॉलर मांग से भी धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.26 पर खुला और कारोबार के दौरान 87.12 प्रति डॉलर के उच्चस्तर और 87.41 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में 87.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले मात्र एक पैसे की तेजी है।

मंगलवार को रुपया 86.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बुधवार को ‘महाशिवरात्रि’ के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि रुपये में पहले की गिरावट दिन के अंत तक ठीक हो गई, जो ‘‘संभवतः रुपये को स्थिर करने और अत्यधिक अस्थिरता को रोकने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा संभावित हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप हुआ।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को तेज गिरावट का सामना करने के बाद रुपया कारोबारी सत्र में लगभग अपरिवर्तित रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘निकट भविष्य में डॉलर:रुपये का हाजिर दाम 87.60 से 86.50 की सीमा के भीतर कारोबार करने की उम्मीद है, क्योंकि बाजार प्रतिभागी निर्धारित घटनाओं और तिमाही जीडीपी आंकड़े के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि घरेलू बाजारों में कमजोरी और एफआईआई द्वारा निरंतर निकासी के कारण रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। ... हालांकि, रिजर्व बैंक द्वारा किसी भी तरह के हस्तक्षेप और कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।’’

चौधरी ने कहा कि कारोबारी अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कोर पीसीई मूल्य सूचकांक आंकड़ों से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.59 हो गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.02 प्रतिशत बढ़कर 73.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।

घरेलू शेयर बाजार में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 10.31 अंक की बढ़त के साथ 74,612.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 2.50 अंक गिरकर 22,545.05 अंक रह गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 556.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2025 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).