एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 81.96 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त और विदेश में डॉलर के कमजोर होने के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 81.96 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 81.96 पर

मुंबई, 27 जून घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त और विदेश में डॉलर के कमजोर होने के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 81.96 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.02 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.95 से 82.02 के दायरे में रहा।

रुपया सुबह 9.45 बजे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.96 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.04 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत गिरकर 102.63 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत बढ़कर 74.51 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2023 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).