एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में तीसरे कारोबारी सत्र में भी गिरावट, 16 पैसे और टूटकर 75.52 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई तथा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 75.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में तीसरे कारोबारी सत्र में भी गिरावट, 16 पैसे और टूटकर 75.52 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 12 अक्टूबर विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई तथा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 75.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.41 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 75.16 के उच्च स्तर और 75.66 रुपये के निम्न स्तर के दायरे में रहा और अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की गिरावट के साथ 75.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 15 माह के निम्नस्तर 75.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में रुपये में 73 पैसे की गिरावट आई है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 94.33 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 0.29 प्रतिशत बढ़कर 83.89 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, "भारतीय रुपया 75.67 के निचले स्तर को छू गया, जो पिछली बार 25 जून, 2020 को देखा गया था। डॉलर सूचकांक शांत रहा, जबकि तेल आयातकों और हेजर्स की डॉलर की मांग रुपये में गिरावट का कारण बनी। अल्पकालिक उतार-चढ़ाव के लिए बाजार सहभागियों को कच्चे तेल की कीमत, डॉलर सूचकांक और अमेरिकी ट्रेजरी आय पर नजर रखनी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2021 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).