जरुरी जानकारी | रुपया 73.93 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में सुधार देखने को मिला। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशों में डॉलर के कमजोर होने के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मात्र एक पैसे की बढ़त के साथ 73.93 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 12 जनवरी रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में सुधार देखने को मिला। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशों में डॉलर के कमजोर होने के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मात्र एक पैसे की बढ़त के साथ 73.93 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के बयान से कठोर नीतिगत रुख अपनाने की आशंका कम होती दिख रही है। इससे उभरते बाजार की मुद्राओं को समर्थन मिला। हालांकि, कच्चे तेल की कीमत में निरंतर तेजी से रुपये के लाभ पर अंकुश लग गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.78 के उच्चस्तर और 74.04 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में मात्र एक पैसे की तेजी के साथ 73.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में रुपये का बंद भाव 73.94 प्रति डॉलर था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत घटकर 95.60 रह गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 533.15 अंक की बढ़त के साथ 61,150.04 अंक पर बंद हुआ।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 111.91 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2022 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

