जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग स्थिर रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी मुद्रा की निरंतर निकासी ने कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के लाभ को कम किया जिसके चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग स्थिर रहा।
मुंबई, 21 जनवरी घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी मुद्रा की निरंतर निकासी ने कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के लाभ को कम किया जिसके चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग स्थिर रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.50 पर खुला, फिर कुछ और बढ़त के साथ 74.48 पर आ गया। शुरुआती सत्र में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 74.53 के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था।
बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 74.51 प्रति डॉलर पर आ गया था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.69 पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 4,679.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.84 प्रतिशत गिरकर 86.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2022 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

