जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर मंगलवार को 32 पैसे मजबूत होकर 72.93 (अनंतिम) पर पहुंच गयी। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी तथा वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से रुपये को मजबूती मिली।
मुंबई, नौ मार्च अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर मंगलवार को 32 पैसे मजबूत होकर 72.93 (अनंतिम) पर पहुंच गयी। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी तथा वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से रुपये को मजबूती मिली।
अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.16 पर खुला और कारोबार के दौरान ऊंचे में 72.91 और नीचे में 73.25 तक गया।
अंत में, यह सोमवार के बंद स्तर से 32 पैसे मजबूत होकर 72.93 पर बंद हुआ।
सोमवार को रुपया 73.25 पर बंद हुआ था।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को दर्शाने वाला डालर सूचकांक भी 0.37 प्रतिशत गिरकर 91.96 अंक रह गया।
एलकेपी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘डालर सूचकांक में पिछले कुछ दिनों से आई तेजी के वापस होने से रुपया 73.00 से भी ऊपर निकल गया। डालर सूचकांक जो कि पिछले कुछ दिनों के दौरान 92.4 पर चल रहा था वापस गिरकर 91.90 पर आ गया जिससे कि रुपये को सकारात्मक समर्थन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही वित्तीय बाजार में भागीदारी स्थिर बने रहने का भी रुपये को सहयोग मिला।’’
त्रिवेदी ने कहा कि आने वाले समय लेकर 73.15 के दायरे में रह सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2021 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

