एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे की मजबूती के साथ 75.93 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे मजबूत

मुंबई, 29 मार्च रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 23 पैसे की मजबूती के साथ 75.93 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों के अनुकूल रुख और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में नरमी आने से रुपये को समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपया मजबूत हो रहा है।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.97 के भाव पर खुला और थोड़ी ही देर में मजबूती के साथ 75.93 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। इस तरह शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ टिका रहा।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 76.16 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.53 प्रतिशत गिरकर 110.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत कम होकर 98.99 पर आ गया।

घरेलू स्तर पर शेयर बाजार सकारात्मक कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 233 अंक की बढ़त के साथ 57,826.49 अंक पर है जबकि निफ्टी 75.85 अंक की मजबूती के साथ 17,297.85 अंक पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजारों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों का भारतीय बाजार से निकासी का सिलसिला जारी है। सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 801.41 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).