जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रूस-यूक्रेन संकट का समाधान निकलने की आशाओं के बीच वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे चढ़कर 76.33 पर पहुंच गया।
मुंबई, 15 मार्च रूस-यूक्रेन संकट का समाधान निकलने की आशाओं के बीच वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे चढ़कर 76.33 पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का रूख रहने के कारण रुपये की बढ़त सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.40 पर मजबूत खुला। फिर यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 76.33 के स्तर पर आ गया।
पिछले सत्र में, रुपया 76.54 प्रति डॉलर के स्तर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.89 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 4.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2022 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

