जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के चलते रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे चढ़कर 73.92 पर पहुंच गया।
मुंबई, 11 जनवरी विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के चलते रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे चढ़कर 73.92 पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.94 पर खुला, और फिर तेजी के साथ 73.92 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।
रुपया पिछले सत्र में डॉलर के मुकाबले 74.05 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.87 पर था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत बढ़कर 81.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 124.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2022 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

